Manoj jain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Manoj jain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 17 जनवरी 2016

मनोज जैन मधुर का गीत

सुनहरी सुबह

सुनहरी सुनहरी,
सुबह हो,
रही है।
        *
कहीं शंख ध्वनियाँ,
कहीं पर ,
अज़ानें।
चली शीश श्रद्धा,
चरण में,
झुकाने ।

प्रभा तारकों
की स्वतःखो
रही है।
   *
सुनहरी सुनहरी,
सुबह हो,
रही है।
    *
प्रभाती सुनाते,
फिरें दल,
खगों के।
चतुर्दिक सुगंधित,
हवाओं,
के झोंके।
नई आस मन में,
उषा बो,
रही है।
     *
सुनहरी सुनहरी,
सुबह हो,
रही है।
   *
ऋचा कर्म की ,
कोकिला ,
बाँचती है।
लहकती फसल,
खेत में ,
नाचती है ।

कली ओस,
में भींज मुँह धो ,
रही है।
   *
सुनहरी सुनहरी,
सुबह हो ,
रही है।
    *
      मनोज जैन